फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा ने पहली बार बनाई खालिस्तानी आतंकियों की सूची, रिपोर्ट में सुन्नी इस्लामिक चरमपंथी भी शामिल

Fri, 14 Dec 2018 03:04 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Canadian Prime Minister Justin Trudeau
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के शासन में कनाडा ने खालिस्तानी आतंकियों को देश के लिए खतरा बताते हुए पहली बार उनकी सूची बनाई है। सिख समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन पहले से ही देश की निगरानी सूची में हैं। इस साल के शुरू में ट्रूडो की भारत यात्रा के दौरान कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों को मदद का मसला द्विपक्षीय चर्चा में जोर-शोर से उठा था।

विज्ञापन


कनाडा की धरती से खालिस्तानी आतंकियों को मदद करने के भारत की चिंता को ध्यान में रखते हुए कनाडा ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है। साथ उसने इन्हें अपने देश के लिए खतरा बताया है। कनाडा सरकार के संगठन पब्लिक सेफ्टी कनाडा ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि देश में कुछ लोग सिख चरमपंथी विचारधारा और आंदोलन की लगातार मदद कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सिखों के लिए अलग देश खालिस्तान की मांग के समर्थन में हिंसक गतिविधियां 1980 से चलाई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि 1980 में आतंकियों ने एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ा दिया था, जिसमें 331 लोग मारे गए थे। उन आतंकी समूहों के समर्थक आज भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


इस सूची में सुन्नी इस्लामिक चरमपंथी, दक्षिणपंथी चरमपंथ और शिया चरमपंथ को भी शामिल किया गया है और कहा गया है कि कनाडा के कुछ लोग इन समूहों की अब भी आर्थिक मदद कर रहे हैं। माना जाता है कि कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो इस मसले पर भारत की चिंता पर ध्यान नहीं दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें