फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्क जुकरबर्ग को फेसबुक के चेयरमैन पद से हटाने की मुहिम ने पकड़ा जोर

Thu, 18 Oct 2018 08:53 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
Mark Zuckerberg - फोटो : Social Media
विज्ञापन

फेसबुक के संस्थापक चेयरमैन मार्क जुकरबर्ग को उनके पद से हटाने की मुहिम ने जोर पकड़ लिया है। कंपनी में निवेश करने वाली कई अहम पब्लिक फंड कंपनियों ने बुधवार को उस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसमें फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग को चेयरमैन पद से हटाने की बात कही गई है।

विज्ञापन


हालांकि जुकरबर्ग को हटाने का फैसला अगले साल मई में होगा, जब उसके शेयरधारकों की वार्षिक बैठक में इस प्रस्ताव पर मतदान किया जाएगा। फेसबुक की तरफ से इस मुद्दे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

इलिनॉयस, रोड आइसलैंड और पेनिसिल्वेनिया के राज्य कोषागारों के अलावा न्यूयॉर्क सिटी पेंशन फंड ने संयुक्त रूप से यह प्रस्ताव दिया है। इन सभी ने अपने प्रस्ताव के जरिए जून में जुकरबर्ग को हटाने का प्रस्ताव लाने वाली हेज फंड ट्रिलियम एसेट मैनेजमेंट का समर्थन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर कंपनी की फेसबुक के शेयरों में अहम हिस्सेदारी रखने वाली इन कंपनियों का कहना है कि सोशल मीडिया की बादशाहत रखने वाली कंपनी के मुखिया के तौर पर जुकरबर्ग हालिया महीनों में कई हाई प्रोफाइल स्कैंडलों से निपटने में नाकाम रहे हैं।

इन सभी का कहना है कि फेसबुक के निदेशक मंडल के चेयरमैन पद को स्वतंत्र हैसियत वाला बनाया जाना चाहिए। प्रस्ताव में अमेरिकी चुनावों में रूसी हस्तक्षेप, कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक जैसे मामलों का जिक्र किया गया है और कहा गया है कि स्वतंत्र हैसियत वाले बोर्ड चेयरमैन की अनुपस्थिति के कारण निरीक्षण की कमी से फेसबुक कई बड़े विवादित मामलों से सही तरीके से निपटने में असफल रहा है।

जुकरबर्ग का पलड़ा फिर भी भारी

अपने खिलाफ अभियान के बावजूद फेसबुक के चेयरमैन मार्क जुकरबर्ग का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अप्रैल में कंपनी की तरफ से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जुकरबर्ग के पास करीब 60 फीसदी वोटिंग अधिकार हैं।

उन्हें हटाने का प्रस्ताव देने वाली कंपनियों में न्यूयॉर्क सिटी पेंशन फंड के पास 31 जुलाई तक 45 लाख शेयर, जबकि पेनिसिल्वेनिया कोषागार के पास 38737 शेयर मौजूद थे। एक महिला प्रवक्ता के अनुसार, ट्रिलियम एसेट मैनेजमेंट के पास फेसबुक के 53000 शेयर हैं। हालांकि इलिनॉयस और रोड आइसलैंड के पास मौजूद शेयरों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें