फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिलेरी क्लिंटन पैसे देतीं तो भी वोट नहीं देता'

Thu, 25 Aug 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नाइजल फराज - फोटो : getty
विज्ञापन
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में  'ब्रेग्जिट'  नेता नाइजल फराज ने चुनावी रैली को संबोधित किया। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनावों में ऐसा बहुत कम देखा गया है जब किसी विदेशी नेता ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनावी रैली को संबोधित किया हो।
विज्ञापन


ब्रिटेन के नेता नाइजल फराज ने मिसिसिप्पी में रैली को संबोधित करते हुए कहा ,'मैं आपको यह नहीं बता सकता कि आपको कैसे वोट देना चाहिए। लेकिन मैं कहूंगा अगर मैं अमेरिका का नागरिक होता है और आप मुझे पैसे देते मैं तब भी हिलेरी क्लिंटन को वोट नहीं देता। बल्कि हिलेरी क्लिंटन भी पैसे देतीं तो वोट नहीं देता।'

नाइजल फराज ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के अभियान 'ब्रेग्जिट' और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की भी तुलना की। यूके इंडिपेंडेस पार्टी के नेता नाइजल फराज ने ब्रिटेन के यूरोपीय यूनीयन में रहने का कड़ा विरोध किया था और उन्होंने यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए ब्रेग्जिट के समर्थन में अभियान भी चलाया था। फराज को ही 'ब्रेग्जिट' का जिम्मेदार माना जाता है।
विज्ञापन


भाषण में फराज ने आगे कहा,'आपके पास शानदार मौका है। मैं यहां यूके से आशा के संदेश के साथ आया हूं। यह संदेश है अगर छोटे लोग, सच्चे लोग, साधारण इंसान और सभ्य लोग जिसमें वे विश्वास करते हैं उसके समर्थन में खड़े होने के लिए तैयार हो जाएं। हम परेशानियों से पार पा सकते हैं।'  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें