ब्रिटेन की तेल कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) अमरीकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को हर्जाने के तौर पर 18.7 अरब डॉलर (11 ख़रब रुपये) देने को तैयार हो गई है।
2010 में मेक्सिको की खाड़ी में हुए तेल रिसाव के बाद अमरीका ने बीपी पर केस किया था। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। खाड़ी में उस वक़्त 125 मिलियन गैलन तेल का रिसाव हुआ था।
अमरीकी इतिहास में किसी एक कंपनी द्वारा दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा हर्जाना है।बीपी के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव बॉब डडली ने कहा, ''यह समझौता सभी पक्षों के लिए वास्तविक परिणाम लेकर आया है। इससे हम सबसे बड़े भार को उतार सकेंगे।''
उन्होंने आगे कहा, ''इस हादसे से हमने बहुत कुछ सीखा है और अब हम और भी सुरक्षित तरीके से काम कर सकेंगे।''