फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपी हर्जाने के तौर पर देगी 11 खरब रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की तेल कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) अमरीकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को हर्जाने के तौर पर 18.7 अरब डॉलर (11 ख़रब रुपये) देने को तैयार हो गई है।
विज्ञापन


2010 में मेक्सिको की खाड़ी में हुए तेल रिसाव के बाद अमरीका ने बीपी पर केस किया था। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। खाड़ी में उस वक़्त 125 मिलियन गैलन तेल का रिसाव हुआ था।

अमरीकी इतिहास में किसी एक कंपनी द्वारा दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा हर्जाना है।बीपी के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव बॉब डडली ने कहा, ''यह समझौता सभी पक्षों के लिए वास्तविक परिणाम लेकर आया है। इससे हम सबसे बड़े भार को उतार सकेंगे।''
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ''इस हादसे से हमने बहुत कुछ सीखा है और अब हम और भी सुरक्षित तरीके से काम कर सकेंगे।''
विज्ञापन

बीपी की अर्ज़ी ख़ारिज

पिछले साल दिसंबर में बीपी ने अमरीकी सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दी थी कि वह पहले ही करीब 4.25 अरब डॉलर (2.69 खरब रुपये) हर्जाने के तौर पर दे चुकी हैI

जिसके बाद उससे और हर्जाना नहीं लिया जाना चाहिए। जिसके बाद कोर्ट ने उसकी अर्जी ख़ारिज कर दी थी।

कोर्ट से मिले इस झटके के बाद बीपी ने समझौते के लिए हाथ बढ़ाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें