फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में खुद को मारी गोली, मौत

Thu, 03 Sep 2015 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया भर में सेल्फी लेने के चक्कर में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन युवाओं में खतरनाक सेल्फी लेने का पागलपन कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में अमेरिका के दक्षिण पश्चिम ह्यूस्टन में 19 वर्षीय डेलेयोन अलोंसो स्मिथ ने बंदूक के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई।

दरअसल, मंगलवार को स्मिथ भरी हुई बंदूक के साथ सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली स्मिथ के गले में जा लगी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांचकर्ताओं का कहना है कि दुर्घटना के वक्त स्मिथ का चचेरा भाई अपार्टमेंट के दूसरे रूम में था। उसके चचेरे भाई ने बताया कि उसे अपार्टमेंट से सुबह बंदूक मिली, लेकिन स्मिथ के पास यह कहां से आई, इसकी जानकारी उसे नहीं है।

इससे पहले साल के शुरुआत में रूस में एक 21 वर्षीय महिला ने बंदूक के साथ सेल्फी लेने के दौरान अपने सिर पर गोली मार ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें