फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरक्रैश हादसों के बाद बोइंग ने 20 प्रतिशत घटाया 737 के विमानों का उत्पादन

Sun, 07 Apr 2019 04:51 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Boeing 737 (file)
विज्ञापन

बोइंग 737 मैक्स के साथ हुए दो भीषण हादसे के बाद संकटों से जूझ रही दिग्गज विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने इस विमान का उत्पादन इस महीने से कम करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

 
कंपनी न शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। बोइंग ने कहा कि वह मध्य अप्रैल से 737 मैक्स विमान के उत्पादन में लगभग 20 फीसदी की कटौती करेगी। फिलहाल कंपनी प्रति माह 52 विमानों का उत्पादन कर रही है, जो अब घटकर 42 हो जाएगी। 

बोइंग ने कहा कि वह उड़ान नियंत्रण करने वाले सॉफ्टवेयर पर ध्यान देने के लिए यह कदम उठा रही है। दरअसल, कंपनी ने यह कदम यूं ही नहीं उठाया है। वह इससे पहले पिछले महीने ही इस विमान की आपूर्ति बंद कर चुकी है। कंपनी ने विमानों के डिजाइन एवं विकास की निगरानी करने के लिए निदेशक मंडल की एक विशेष समिति बनाने की भी घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें