फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा सेंटर पर अमेरिकी रॉकेट में धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका का एक मानवरहित रॉकेट एंटारेस लॉन्च होने के कुछ सेकंड बाद ही धमाके के साथ नष्ट हो गया।
विज्ञापन


इस रॉकेट को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वर्जीनिया स्थित वॉलॉप्स फ्लाइस फैसिलिटी से लॉन्च किया गया था। नासा ने हादसे में किसी के हताहत होने से इनकार किया है।

ऑर्बिटल साइंस कॉर्पोरेशन का यह रॉकेट चौदह मंजिला था और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रह रहे छह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए करीब 2200 किलो सामग्री ले जा रहा था।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद एक उद्घोषक ने कहा, "पेड जीरो ए पर एक हादसा हो गया है। हमने ओआरबी 3 यान को खो दिया है। अब हम एंटारेस सीआरएस मिशन का आपात प्लान लागू करने जा रहे हैं। अभी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नुकसान सिर्फ लॉन्चिंग साइट तक ही सीमित है।"
विज्ञापन

धमाके की वजह

इस मानवरहित रॉकेट में खराबी के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। इस रॉकेट को सोमवार को लॉन्च किया जाना था लेकिन नज़दीकी समुद्र में एक नाव आ जाने के कारण इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई थी।

बीबीसी विज्ञान संवाददाता जोनॉथन एमोस के मुताबिक इससे अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद वैज्ञानिकों के लिए तुरंत रसद की कमी का कोई खतरा नहीं है।

यह धमाका ऑर्बिटल साइंस कॉर्पोरेशन और उसके एंटारेस रॉकेट को बहुउद्देश्यीय, वाणिज्यिक लॉन्चर के रूप में पेश करने के प्रयासों के लिए बड़ा झटका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें