फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़िया ने लूटी बर्नी सैंडर्स की महफिल

Sun, 27 Mar 2016 03:06 PM IST
बीबीसी/अमेरिका
विज्ञापन
बर्नी सैंडर्स की पोर्टलैंड में हुई एक रैली में एक छोटी सी चिड़िया ने महफिल लूट ली - फोटो : Getty
विज्ञापन
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल बर्नी सैंडर्स की पोर्टलैंड में हुई एक रैली में एक छोटी सी चिड़िया ने महफिल लूट ली। एजेंसी के मुताबिक सैंडर्स जब शुक्रवार को करीब 10 हजार लोगों को संबोधित कर रहे थे कि एक छोटी चिड़िया उनके पास आकर बैठ गई। इस पर सैंडर्स हड़बड़ाए नहीं, मुस्करा दिए और भाषण जारी रखा।
विज्ञापन


लेकिन दर्शक अति उत्साहित हो गए और हॉल तालियों से गूंजने लगा। सैंडर्स ने कहा, "इसमें कोई संकेत हैं। ये चिड़िया हमारे पास विश्व शांति की अपील लेकर ही आई होगी। अब और जंग नहीं !" वरमोंट के सीनेटर सैंडर्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हैशटैग #बर्डीसैंडर्स के साथ वायरल हो गया है।
विज्ञापन


सैंडर्स डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की रेस में वॉशिंगटन स्टेट और अलास्का जीतने के बावजूद हिलेरी क्लिंटन से पीछे चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें