फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा और पुतिन के बीच होने वाली बैठक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अगले महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मॉस्को में होने वाली बैठक को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "हम इस नतीज़े पर पहुँचे हैं कि रूस के साथ वार्ता करने के हमारे द्विपक्षीय एजेंडे में हाल में ज्यादा प्रगति नहीं हुई है। हमें लगता है कि जब तक हमारे साझा एजेंडे से और सकारात्मक नतीजे न निकले तब तक के लिए वार्ता को टाल देना ही ज्यादा सही है।"

व्हाइट हाउस ने अपने बयान में एडवर्ड स्नोडेन को अस्थायी शरण दिए जाने के फैसले को निराशाजनक बताने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच मिसाइल रक्षा प्रणाली और मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर प्रगति न होने का भी हवाला दिया।
विज्ञापन


हालाँकि सितंबर में पीटर्सबर्ग में होने वाले जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में ओबामा शामिल हो सकते हैं।

इससे पहले मंगलवार को एक टीवी शो में ओबामा ने कहा था कि रूस द्वारा स्नोडेन को शरण दिए जाने से उन्हें निराशा हुई थी। इसके अगली ही सुबह लॉस एंजेलेस की एक यात्रा के दौरान ओबामा ने मॉस्को वार्ता रद्द करने की घोषणा की।

व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्नोडेन को शरण दिए जाने से अमेरिका और रूस के बीच जारी तनाव और बढ़ गया है।

शरण
इससे पहले एक अगस्त को अमेरिका ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के पूर्व कॉन्ट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडेन को रूस ने एक साल के लिए शरण दे दी थी। इसके बाद स्नोडेन मॉस्को एयरपोर्ट से बाहर निकले और किसी सुरक्षित स्थान पर चले गए।
विज्ञापन


उन्होंने शरण देने के लिए रूस का शुक्रिया भी अदा किया था। अमेरिका का आरोप है कि एडवर्ड स्नोडेन ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी लीक की। स्नोडेन ये जानकारी लीक करने के बाद 23 जून को हांगकांग से मॉस्को गए थे।

तब से राजनीतिक शरण मिलने तक वे मॉस्को एयरपोर्ट पर ही रुके थे। स्नोडेन के ख़ुफ़िया जानकारी लीक करने के बाद पूरी दुनिया में राजनयिक तनाव बढ़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें