राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की भविष्यवाणियां कर चुके पंडित जयगोविंद शास्त्री फरवरी 1987 से ज्योतिष जगत से जुड़े हुए हैं। शास्त्री जी वैदिक ज्योतिष के साथ ही साथ ज्योतिष की अन्य विधाओं जैसे अंक ज्योतिष, हस्तरेखा पर आधारित समुद्रशास्त्र के भी विशेषज्ञ हैं।
विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिष से संबंधित इनके आलेख प्रकाशित होते रहते हैं। ज्योतिष के क्षेत्र में बेहतर योदान के लिए जयगोविंद शास्त्री 2004 में प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। 2013 में कनाडा सरकार द्वारा भी इन्हें सम्मानित किया गया है।
पण्डित जी भारत सहित कनाडा, मॉरिशस एवं अन्य कर्ई देशों के छात्रों को ज्योतिष की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री की शिक्षा प्राप्त की है और पंचमढ़ी के महर्षि वेद विज्ञान विद्या मंदिर से ज्योतिष की शिक्षा प्राप्त की है।