दस सालों से ज्योतिष जगत में कार्य कर चुकी ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा विवाह, धन, कालसर्प, शनि दोष एवं स्वास्थ्य विषयों की विशेषज्ञ हैं। अंक ज्योतिष, टैरो कार्ड और हस्ताक्षर द्वारा भी यह भविष्य बताती हैं।
इन्होंने वोडाफोन की 'लाइव ज्योतिष सेवा' के लिए भी काफी समय तक कार्य किया है। एक निजी कंपनी के लिए इन्होंने ज्योतिष से संबंधित कई सॉफ्टवेयर बनाए हैं, जो काफी लोकप्रिय हैं।
दिल्ली स्थिति भारतीय विद्या भवन से इन्होंने ज्योतिष की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में यह ज्योतिष के छात्रों को ऑन लाईन और ऑफ लाईन शिक्षा प्रदान कर रही हैं।