फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सांसद ने आसिया बीबी के लिए मांगी राजनीतिक शरण

Fri, 16 Nov 2018 02:06 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी सीनेटर रैंड पॉल - फोटो : Facebook
विज्ञापन

रिपब्लिकन पार्टी के एक शीर्ष सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तानी नागरिक आसिया बीबी को शरण देने और शरणार्थी का दर्जा देने की अपील की है। आसिया बीबी 47 वर्षीय एक ईसाई महिला हैं जिन्हें ईंशनिंदा के आरोप में मिली मौत की सजा को पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में हाल ही में पलट दिया था और बरी करते हुए उन्हें मुल्तान जेल से रिहा कर दिया था।

विज्ञापन


सीनेटर रैंड पॉल ने कहा कि उन्हें चिंता है कि बीबी जीवित नहीं बचेंगी और उन्होंने पिछले हफ्ते व्यक्तिगत तौर पर यह मामला राष्ट्रपति ट्रंप के समक्ष उठाया था। पॉल ने सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं आसिया बीबी को मुक्त कराने के लिए लड़ता रहा हूं। मैंने राष्ट्रपति से उन्हें यहां शरण देने और शरणार्थी का दर्जा देने की बात की है।' 

अमेरिकी थिंक टैंक के एक वरिष्ठ सदस्य ने भी सुझाव दिया कि बीबी को शरण का आग्रह करना चाहिए। फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के अध्यक्ष क्लिफर्ड डी मे ने इस हफ्ते वाशिंगटन टाइम्स में एक लेख में कहा, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बीबी को अमेरिका आने के लिए और शरण के आग्रह के लिए आमंत्रित करना चाहिए। ऐसा करना उचित, नैतिक और बुद्धिमत्तापूर्ण होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें