फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूकधारी ने मिनटों में खेला था खूनी खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के कनेक्टीकट में लांजा ने 27 लोगों को गोली मारने से पहले अपनी मां को भी मार डाला था और ये सब कुछ ही मिनटों में हुआ था।
विज्ञापन


स्कूल तक की यात्रा
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार अपनी मां को मारने के बाद लांजा अपनी मां की गाड़ी लेकर स्कूल गया जिसमें करीब 700 बच्चे थे। पांच से दस वर्ष की उम्र के। अधिकारियों के अनुसार उस समय लांजा के पास दो हैंडगन और एक राइफल थी।

स्कूल में एंट्री
स्कूल में आने वाले लोगों की एंट्री स्टाफ का कोई सदस्य ही करवा सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार स्कूल की हेडमास्टर डॉन होचस्प्रंग ने लांज़ा को पहचाना और फिर उन्हें अंदर आने दिया। तब समय हो रहा था 9.30मिनट।
विज्ञापन


गोलीबारी शुरु
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार पुलिस को गोलीबारी के बारे में सूचना रेडियो पर मिली, स्कूल से करीब 9.36 मिनट पर जिसमें कहा गया कि एक बंदूकधारी फरार है। किसी ने इंटरकॉम भी ऑन कर दिया ताकि लोगों को स्कूल के दफ्तर में हो रहा हल्ला भी सुनाई पड़े।

समाचार एजेंसी को स्कूल के एक टीचर ने बताया। टीचरों ने अपने कमरों के दरवाज़े बंद कर दिए और बच्चों को कोने में एक साथ छुपने के लिए कहा। गोलियों की आवाज सुनते ही शिक्षकों ने बच्चों को कपबोर्ड में बंद होने के लिए भी कहा। मिसेज होचस्प्रंग समेत छह वयस्क और 18 बच्चे इस घटना में मारे गए।

अचानक समाप्ति
अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी एकदम अचानक रुक गई कुछ ही मिनटों के बाद। 9.38 पर पुलिस अधिकारी ने अपने रेडियो डिस्पैच में कहा, ‘‘लगता है गोलीबारी रुक गई है।’’ न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, इस समय बिल्कुल शांति है। स्कूल पूरा बंद हो चुका है।

घटना के बाद
पुलिस हर कमरे में गई और बच्चों के साथ शिक्षकों को भी कक्षाओं से निकाला। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार इन बच्चों को सैंडी हुक फायर स्टेशन ले जाया गया जहां बच्चों के माता पिता वहां जमा हो गए थे। दो बच्चों को गोली लगी थी जिनकी बाद में मौत हो गई।

कनेक्टिकट के गवर्नर डैनियल मलॉय फायर स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि शैतान आया था हमारी सोसायटी में आज, बहुत जल्दबाज़ी होगी उबरने की बात करना लेकिन हर मां बाप, हर बच्चा और हर परिवार समझ ले कि कनेक्टिकट में हम सब एक साथ हैं।

संदिग्ध
पुलिस को लांजा की लाश मिल गई है। लगता है कि लांजा ने खुद को गोली मार दी जिससे पहले उसने दो कक्षाओं को अपना निशाना बनाया। लांजा के बारे में और विवरण धीरे धीरे आ रहे हैं लेकिन अभी उसके किसी स्पष्ट उद्देश्य का पता नहीं चल पाया है। गोलीबारी के दौरान लांज़ा ने एक भी शब्द नहीं कहा।

मीडिया में भ्रम की स्थिति
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार स्कूल में गोली चलाने वाले की पहचान रेयान लांजा, एडम लांजा के बड़े भाई के रुप में की गई थी क्योंकि पुलिस अधिकारियों ने उसकी गलत पहचान की थी। रेयान लांजा ने फेसबुक पर अपडेट में कहा है कि वो मैं नहीं था और मैं उस समय काम पर था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति का भाषण
एक भावनात्मक भाषण में, राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे दिल टूटे हुए हैं, उन सभी माता पिता, दादा दादी, बहन और भाई उन बच्चों के और बड़ों के लिए जिनके परिवार के लोग इस घटना में मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि बंदूक की संस्कृति से जुड़े अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें