फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान नहीं होगा एच-1 बी वीजा के लिए आवेदन करना, नियमों में बड़े बदलाव करने जा रहा अमेरिका

Tue, 24 Apr 2018 05:18 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अमेरिकी प्रशासन एच-बी वीजा प्रक्रिया को भी कठोर बनाने पर काम रहा है। अमेरिकी नागरिकता एवं आप्रवासन सेवा (यूएससीआईएस) के मुताबिक यह कदम वीजा धोखाधड़ी रोकने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


नई प्रक्रिया में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रह हैं। पहला वीजा आवेदन के लिए इलेक्ट्रानिक रजिस्ट्रेशन प्रोग्राम तैयार करने का प्रस्ताव है। ताकि एच-1बी के गैर अप्रवासी वर्गीकरण के आवेदनों की संख्या सीमित की जा सके। 

इस नियम से यूएससीआईएस वीजा आवेदनों को ग्रहण करने और लॉटरी प्रक्रिया को ज्यादा क्षमता से नियंत्रित कर पाएगा। दूसरे प्रस्ताव में स्पेशल ऑक्युपेशन को फिर से परिभाषित किया जाएगा, जिससे एच-1 बी योजना से बेहतर प्रतिभा वाले विदेशी नागरिक अमेरिका को मिलेंगे। रोजगार, नियोक्ता-कर्मचारी रिश्तों को पुन: परिभाषित करने से अमेरिकी कर्मचारियों और वेतन का बेहतर संरक्षण हो पाएगा। वहीं एच-1बी वीजा धारकों को भी बेहतर वेतन मिलेगा।  
विज्ञापन


धोखाधड़ी रोकने के लिए ई-मेल एड्रेस
एच-1बी वीजा में धोखाधड़ी रोकने के लिए यूएससीआईएस एक ई-मेल आईडी भी बनाई है। यहां कोई भी नागरिक एच-1 बी या एच-2 बी वीजा से संबंधित गड़बड़ी सूचना दे सकता है। इसके अलावा नियोक्ताओं के ऑफिस के दौरे भी किए जाएंगे, जिससे किसी भी गड़बड़ी को रोका जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें