फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग साइज बताने वाला ऐप: केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉक एन रोल गायक चब्बी चेकर एक ऐप में उनके नाम को पुरुष जननांग से जोड़ने के मामले में जानीमानी तकनीकी कंपनी एचपी के खिलाफ केस ठोकने जा रहे हैं।
विज्ञापन


चबी चेकर ऐप का उल्लेख पाम ओएस इस्तेमाल करने वाले उपकरणों से जुड़ी वेबसाइटों पर आया था।

इसमें दावा किया गया था कि यह ऐप जूते के आकार के आधार पर लिंग की लंबाई का अनुमान लगा लेगा।

71 वर्षीय चेकर के वकीलों की दलील है कि इस ऐप से गायक की छवि को नुकसान पहुंचा है और मुआवजे के तौर पर एचपी से 500 मिलियन डॉलर की मांग की है।

चेकर का असली नाम अर्नेस्ट इवांस है और वह अपने मशहूर गीत ‘द ट्विस्ट’ से सुर्खियों में आए थे। यह गीत 1960 और 1962 में अमेरिका में टॉप रहा था।

उधर एचपी ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद ही ऐप को हटा दिया गया था और अब यह एचपी और पाम की किसी भी वेबसाइट में नहीं है।

सितंबर 2012 में इस ऐप के आते ही चेकर के वकीलों ने इसे रोकने के लिए एचपी और उसकी सहायक कंपनी पाम के खिलाफ मामला दायर किया था। अब उन्होंने इन दोनों कंपनियों के खिलाफ ट्रेड मार्क के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें