साल 1906 में इस खेत के मालिक जॉन हडलेस्टोन को दो चमकते हुए पत्थर मिले थे। जॉन को पता नहीं थी कि वो चमकते हुए पत्थर कोई मामूली चीज नहीं बल्कि डायमंड हैं। जब उसने इन चमकते हुए पत्थरों की जांच करवाई तो वह हैरान रह गया। वह चमकते हुए पत्थर डायमंड थे। इसके बाद जॉन ने अपनी 243 एकड़ जमीन एक डायमंड कंपनी को बेहद ऊंची कीमत पर बेच दी। तभी से इस जगह को व्यवसायिक क्षेत्र बनाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन जब इस काम में कोई कामियाबी नहीं मिली तो इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया।