फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार समर्थन से गदगद हैं एंजलीना जोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलीना जोली का कहना है कि वो अपने स्तनों की सर्जरी की घोषणा के बाद प्रशंसकों से मिले अपार समर्थन से गदगद हैं।
विज्ञापन


जोली ने रविवार को अपने पति ब्रैड पिट की फ़िल्म वर्ल्ड वार जेड के लंदन प्रीमियर के मौके पर कहा कि वो बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं।

छह बच्चों की मां जोली ने स्तन कैंसर का खतरा टालने के लिए डबल मासटेकटॉमी कराई थी। इसकी घोषणा के बाद वो पहली बार ऐसे किसी आयोजन में शिरकत कर रही थीं।

पिट ने कहा कि इस अनुभव ने उनके परिवार को और करीब ला दिया है।

37 साल की जोली ने कहा, “मैं इस बारे में बात करते हुए भावुक हो जाती हूं। मुझे खुशी है कि इस बहाने महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा व्यापक हो गई है और मेरे लिए दुनिया का मतलब यही है।”

आभारी

उन्होंने कहा, “मैंने स्तन कैंसर के कारण अपनी मां को खो दिया था। मुझे इस मुद्दे पर जो समर्थन मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं।”

जोली ने अपने पति पिट की तारीफ करते हुए कहा कि वो असाधारण हैं। उन्होंने कहा, “वो अद्भुत इंसान और अद्भुत पिता हैं। उनके जैसा पति पाकर मैं धन्य हूं।”

पिट ने कहा, “हमारे लिए अच्छी बात ये है कि ज़िदगी सामान्य रूप से आगे बढ़ती रहेगी।” उन्होंने कहा कि ये उनके लिए बेहद भावुक अनुभव है।

सर्जरी के मुद्दे को सार्वजनिक करने के अपनी पत्नी के फ़ैसले पर पिट ने कहा, “उन्हें लगा कि इस मामले को दूसरों के साथ साझा किए जाने की जरूरत है। उनके लिए ये जरूरी था कि दूसरे लोग भी इस बारे में जानें।”
विज्ञापन


इंतजार

बीबीसी के एंटरटेनमेंट रिपोर्टर लिजो एमजिम्बा ने कहा कि जोली और पिट की एक झलक पाने के लिए कई प्रशंसक सुबह से ही लेस्टर स्क्वायर में इंतजार में खड़े थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये जोड़ा एक साथ प्रीमियर पर पहुंचा और उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

जोली और पिट ने साथ में तस्वीरें खिंचवाई और फिर अलग-अलग ऑटोग्राफ दिए। ये जोड़ा फ़िल्म शुरू होने के कुछ देर बाद चला गया।

जोली ने मई में न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख में विस्तार से उन कारणों के बारे में बताया था जिनकी वजह से उन्हें अपने स्तनों की सर्जरी करवानी पड़ी थी।

खतरा

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें 87 प्रतिशत स्तन कैंसर और 50 प्रतिशत गर्भाशय का कैंसर होने का खतरा था।

जोली ने लिखा था, “मैंने खुद पहल करके इस खतरे को कम से कम करने का फ़ैसला किया था।”

जोली के स्तनों की सर्जरी की प्रक्रिया फरवरी में शुरू हुई थी और अप्रैल अंत में खत्म हुई। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने लगभग एक दशक तक कैंसर से जंग लड़ी थी और 56 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था।

पिछले सप्ताह जोली की मौसी डेबी मार्टिन की स्तन कैंसर के कारण मौत हो गई थी। प्रीमियर के कारण जोली उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं ले पाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें