फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: महिला एंकर को हाथ ढंकने के लिए दिया स्वेटर, मचा बवाल

Tue, 17 May 2016 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला एंकर को लाइव शो के दौरान दिया स्वैटर - फोटो : youtube
विज्ञापन
अमेरिका के एक न्यूज चैनल पर मौसम की जानकारी देने के लाइव शो के दौरान साथी महिला एंकर को स्वेटर देना पुरुष एंकर को काफी महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है और आलोचनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन


अमेरिका के लॉस एंजेलिस के स्थानीय टीवी स्टेशन कीएलटीए में एक पुरुष एंकर ने अपनी साथी महिला एंकर को एक काले रंग का स्वेटर दिया, ताकि वह अपनी बांह ढक सकें। उस समय महिला साथी सुबह आठ बजे मौसम की जानकारी दे रही थीं।

साथी एंकर क्रिस ब्रूअस की तरफ से महिला एंकर लिबर्टा को स्वेटर दिए जाने पर वह भड़क गईं और नाराजगी भरे अंदाज में पूछा ये क्या हो रहा है? इस पर क्रिस ब्रूअस ने कहा कि उन्हें कई लोगों के ईमेल आ रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि अपनी साथी महिला एंकर को हाथ ढकने के लिए कुछ दे दें।
विज्ञापन


क्रिस ब्रूअस की इस प्रतिक्रिया पर महिला एंकर लिबर्टा चेन को गुस्सा आ गया और वह शो छोड़कर चली गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर घमासान मच गया और लोग चैनल से इस हरकत के लिए माफी मांगने को कहने लगे।

हालांकि, लिबर्टा चेन ने ट्वीट करके कहा कि उनके मन में चैनल के लिए कोई नाराजगी नहीं हैं। साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग पर भी लिखा कि केटीएलए के साथ उनका कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें