अमेरिका में भारतीय मूल के आकाश तलाटी (40 साल) की हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नॉर्थ कैरोलिना के फायटेविली शहर में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेशे से बिजनेसमैन आकाश गुजरात के आनंद के रहने वाले थे और फायटेविली में क्लब चलाते थे।
दरअसल सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को क्लब से बाहर निकाल दिया था जिसके बाद वह अपनी कार से बंदूक लेकर आया और अंधाधुंध गोलियां बरसाई। इस दौरान गोली आकाश को लगी और उनकी मौत हो गई।
40 year old Akash Talati shot dead in Fayetteville city of North Carolina(USA). He belonged to Gujarat's Anand pic.twitter.com/NzlrhvOEkd— ANI (@ANI) November 12, 2017
इस घटना के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पीड़ित परिवार से बात की है। सुषमा ने ट्वीट किया 'अमेरिका में भारतीय दूतावास ने हमें घटना की सूचना दी है। उन्हें एक हमलावर ने गोली मारी है, हमलावर को उनके क्लब से बाहर निकाला गया था जिसके जवाब में क्लब के सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को घायल कर दिया।
सुषमा ने आगे बताया कि वह आकाश के परिवार के साथ संपर्क में है और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।