फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, तीन घायल

Wed, 21 Mar 2018 03:59 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पूर्वी अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के एक हाईस्कूल में मंगलवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गए हैं। यह घटना छात्रों द्वारा स्कूल मार्च निकालने के आयोजन से कुछ दिन पहले ही घटित हुई है।
विज्ञापन


काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि ग्रेट मिल्स के हाईस्कूल में हुई इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है। सेंट मैरी काउंटी पब्लिक स्कूल ने अपनी वेबसाइट में कहा है कि घटना के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है। उसने कहा कि कानूनी एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचकर अपना काम कर रही हैं। 

स्कूल के एक छात्र जोनाथन फ्रीज ने कहा कि घटना स्थानीय समयानुसार, सुबह के 8 बजे की है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हालात को तुरंत काबू में कर लिया। कुछ हफ्तों पहले फ्लोरिडा के हाईस्कूल में हुई गोलीबारी में 14 छात्र और तीन कर्मचारी मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें