अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर अपनी संवैधानिक शक्तियों के कथित उल्लंघन के लिए मुकदमा चलाने के एक प्रस्ताव को अमरीकी संसद के निचले सदन 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव' ने मंजूरी दे दी है।
यह प्रस्ताव सदन में 201 के मुकाबले 225 मतों से पारित हुआ। राष्ट्रपति ओबामा के खिलाफ मुकदमा करने के लिए वकील अब कानूनी कागजात तैयार करेंगे।
इस प्रस्ताव का समर्थन करने वालों का दावा है कि राष्ट्रपति ओबामा ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संबंधी अपने कानून में बीमा की आखिरी तारीख बढाकर संवैधानिक शक्तियों का उल्लंघन किया।