फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की संसद उड़ाने का प्लान नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने वॉशिंगटन में अमेरिकी संसद भवन पर हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इस व्यक्ति को बुधवार को ओहायो में गिरफ्तार किया गया। हमले की कथित साजिश के पीछे चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट का हाथ बताया जा रहा है।

अदालती दस्तावेजों के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति का नाम क्रिस्टोफर कॉर्नेल है। 20 वर्षीय कॉर्नेल पर एक अमरीकी अधिकारी की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। कॉर्नेल तब एफबीआई के निशाने पर आए जब उन्होंने इस्लामिक स्टेट जैसे चरमपंथी संगठनों के समर्थन में ट्वीट किया था।
विज्ञापन


सिनसिनाटी स्थित एफबीआई के स्पेशल एजेंट जॉन बारियस ने कहा कि जांच के दौरान आम लोगों की जान को किसी तरह का खतरा नहीं था।

कॉर्नेल के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने हिंसक जिहाद से संबंधित कुछ संदेश पोस्ट किए होंगे, लेकिन वह किसी तरह का हमला करने में सक्षम नहीं है। क्रिस्टोफर कॉर्नेल ने एक बंदूक खरीदी थी। हालाँकि एफ़बीआई का एक जासूस लंबे समय से कॉर्नेल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें