फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के 'फेक न्यूज' मीडिया वाले बयान पर भड़के अमेरिकी अखबार, बोले- हम जनता के दुश्मन नहीं

Thu, 16 Aug 2018 11:40 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन

अमेरिकी समाचार पत्र अपनी खबरों को फर्जी और पत्रकारों को जनता का दुश्मन बताए जाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों के खिलाफ श्रृंखलाबद्ध संपादकीय लिखकर आरोपों का खंडन कर रहे हैं। बोस्टन ग्लोब ने देश के अख़बारों को प्रेस के लिए खड़े होने और आज इस संबंध में संपादकीय प्रकाशित करने को कहा था। इसमें से कई संपादकीय कल से ही ऑनलाइन दिखने शुरू हो गये थे।

विज्ञापन


ग्लोब के ओपेड संपादक मार्जोरी प्रिचर्ड के मुताबिक, करीब 350 समाचार संगठनों ने इसमें शामिल होने की बात कही है। वहीं, सेंट लुईस में पोस्ट डिस्पैच ने संवाददाताओें से ‘सच्चा देशभक्त’ बनने का आह्वान किया। द शिकागो सन-टाइम्स ने बताया कि यह माना जा रहा है कि अधिकांश अमेरिकी जानते हैं कि ट्रंप अनर्गल बात कर रहे हैं।

एनसी ऑब्जर्वर के फयेट्टेविल ने कहा कि उम्मीद है कि ट्रंप रूक जाएंगे लेकिन हम ज्यादा उम्मीद लगा कर नहीं बैठे हैं। नार्थ कैरोलिना के समाचारपत्र ने कहा, 'इसके बजाए, हम उम्मीद करते हैं कि सभी राष्ट्रपति समर्थक अहसास करेंगे कि वह क्या कर रहे हैं। वह जो चाह रहे हैं इसके लिए वास्तविकता से छेड़छाड़ कर रहे हैं।'
विज्ञापन


कुछ समाचार पत्रों ने अपने मामले को बताने के लिए इतिहास से मिले सबक का इस्तेमाल किया है। ऐसे समचार पत्रों में एलिजाबेथटाउन पेन से प्रकाशित होने वाली एलिजाबेथ एडवोकेट शामिल है। न्यूयार्क टाइम्स ने भी इस पर टिप्पणी की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें