फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचिंग कार्ड या थम्ब मशीन नहीं, शरीर में लगे चिप से होगी ऑफिस में एंट्री

Thu, 27 Jul 2017 01:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक आपने ऑफिस में कर्मचारियों को थम्ब मशीन या पंचिंग कार्ड के इस्तेमाल के बार में सुना होगा। कंपनिया अपने कर्मचारियों की पहचान और अटेंडेंस के लिए पंचिंग कार्ड और थम्ब मशीन का प्रोयग करती है, लेकिन अमेरिका की एक कंपनी इन सब से भी एक कदम आगे निकल गई है। 
विज्ञापन


कंपनी अपने कर्मचारियों की पहचान, अटेंडेंस और कई प्रकार के एक्सेस के लिए उनके शरीर में चिप चगाने वाली है। यह चिप कर्मचारियों के आइडेंटिटी कार्ड के तौर पर काम करेगा। कंपनी का कहना है कि यह चिप कर्मचारियों के लिए कई तरह से मददगार साबित होने वाली है। 

चावल के दाने के आकार इस चिप को कंपनी अपने कर्मचारियों के अंगूठे या अंगुली के बीच त्वचा के नीचे लगाएगी। कंपनी का कहना है कि इस चिप को महज कुछ सेकेंड में लगाया जाएगा। इसकी कीमत 300 डॉलर लगभग 19,000 रुपये है। 
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि इसकी मदद से कई कार्यों को करने में मदद मिलेगा। इसकी मदद से ब्रेकरूम मार्केट में खरीदारी से लेकर ऑफिस में पंचिंग भी कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि इसकी मदद से महज हाथ हिलाकर कॉफी मशीन का प्रयोग, कम्प्यूटर लॉग इन किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें