फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार बर्गर खाकर इस शख्स ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, कहा- लक्ष्य अभी बाकी है

Thu, 10 May 2018 04:15 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

फास्ट फूड का स्वाद हर कोई चखना चाहता है और ऐसे कई लोग हैं जिनकी फास्टफूड के नाम पर पहली पसंद बर्गर होती है। लेकिन एक शख्स की जुबां पर फास्ट फूड का चस्का इस कदर लगा कि उसने 30 हजार बर्गर खा लिए। इतने पर भी उनका मन नहीं भरा है। 

विज्ञापन


दरअसल अमेरिका के विस्कॉन्सिन के रहने वाले 64 वर्षीय डॉन गोर्स्के वर्ष 1972 से मैकडॉनल्ड्स का बिग मैक बर्गर खाते आ रहे हैं। इस आदत को बरकरार रखते हुए इस महीने उन्होंने अपना 30,000वां मैक बर्गर खाया है, लेकिन यह भी अभी उनके लिए पर्याप्त नहीं है, अभी तो लक्ष्य इससे भी बड़ा है।  

गोर्स्के का कहना है कि वे पिछले 46 साल से प्रतिदिन बिग मैक बर्गर खा रहे हैं, लेकिन उनका मन अभी तक पूरी तरह इससे भरा नहीं है और न ही वे इससे अभी तक बोर हुए हैं। आज भी उन्हें ये उतना ही पसंद है जितना उस समय था जब उन्होंने पहली बार इसे खाया था।
विज्ञापन


 गोर्स्के ने साल 2016 में 28 हजार 788 बर्गर खाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने ही इस रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 

गोर्स्के के मुताबिक, इतने बर्गर खाने के बाद जब कुछ लोगों ने मेरे स्वास्थ्य को लेकर सवाल किए तो मैंने उन्हें बताया कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, मेरी  कैलोरी की मात्रा भी बिल्कुल सामान्य है। मुझे कोई परेशानी नहीं, मेरी डाइट का लगभग 90 प्रतिशत भाग बर्गर से ही पूरा होता है। गोर्स्के का कहना है कि फास्ट फूड में मुझे बर्गर के अलावा पेटीज व सॉस भी बेहद पसंद है लेकिन यह सब भी मेरे लिए पर्याप्त नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें