फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने करतारपुर गलियारे के निर्माण का स्वागत किया

Fri, 30 Nov 2018 10:27 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
करतारपुर गलियारा
विज्ञापन

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की कोशिशों का स्वागत किया है। अमेरिका का ये बयान हाल ही में दोनों पड़ोसी देशों के बीच करतारपुर गलियारे की आधारशिला रखे जाने के संदर्भ में आया है। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो ने संवाददाताओं को बताया, "हम करतारपुर गलियारे की खबरों से वाकिफ हैं। इससे भारतीयों को पाकिस्तान स्थित सिख धार्मिक स्थल पर बिना वीजा के जाने की अनुमति मिलेगी। हम इसका स्वागत करते हैं।" 

करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित दरबार साहिब (कहा जाता है कि गुरु नानक ने यहीं अंतिम सांसें ली थीं) को भारत के पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक तीर्थस्थल से जोड़ेगा।
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान के सामने 20 साल पहले करतारपुर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसका निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। भारत से हजारों सिख श्रद्धालु हर साल गुरू नानक की जयंती मनाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें