फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में सहिष्णुता बढ़ाने के लिए 3 करोड़ रुपये दान करेगा अमेरिका

Fri, 10 Nov 2017 05:24 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
america and india
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को भारत में सामाजिक सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए पांच लाख डॉलर (लगभग 3.35 करोड़ रुपये) का अनुदान मंजूर किया है। यह राशि किसी एनजीओ को दी जाएगी, जिसका चुनाव बाद में किया जाएगा लेकिन उसके नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें: भारत-पाक तनाव कम करने के लिए माध्यम नहीं बनेगा अमेरिका, साफ किया इंकार

अमेरिका द्वारा यह अनुदान भारत में धर्म आधारित हिंसा और भेदभाव को कम करने के लिए दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ऐसी प्रणाली विकसित करना है ताकि बड़े पैमाने पर होने वाली हिंसा के प्रति पहले ही आगाह हुआ जा सके।

पढ़ें: पाकिस्तान के बिना आतंकवाद का सफाया नामुमकिन: अमेरिकी सांसद

इसके अलावा युवाओं के बीच पारदर्शिता, जवाबदेही, अल्पसंख्यक अधिकार के बारे में जागरूकता फैलाने वाले एनजीओ को भी 6.50 लाख डॉलर का अनुदान देगा। याद रहे कि बुधवार को विदेश मंत्रालय ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए काम करने वाले संगठन को पांच लाख डॉलर का अनुदान देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें