फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के उत्पादों पर 14 लाख करोड़ रुपये का शुल्क लगाएगा अमेरिका 

Mon, 17 Sep 2018 02:18 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन के खिलाफ छेड़ी गई कारोबारी जंग बढ़ती जा रही है। अब ट्रंप प्रशासन दबाव बढ़ाने के लिए चीन के उत्पादों पर 200 अरब डॉलर (करीब 14.42 लाख करोड़ रुपये) का शुल्क लगाने की तैयारी में है। ‘द वॉल स्ट्रीट जनरल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुल्क विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच फिर से नए स्तर पर बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह ट्रंप ने कहा था कि इस तरह का कदम बहुत जल्द उठाया जा सकता है। आर्थिक मामलों पर नजर रखने वाले सूत्र के मुताबिक, शुल्क करीब 10 फीसदी हो सकता है। हालांकि, इस साल की शुरुआत में यह 25 फीसदी कहा गया था। चीन और अमेरिका ने पहले ही 50 अरब डॉलर का शुल्क एक-दूसरे के उत्पादों पर लगा दिया है।

चीन ने 60 अरब डॉलर (4326.30 रुपये) का शुल्क अन्य अमेरिकी उत्पादों पर लगाया है। इसकी नई सूची भी जारी की गई है। ट्रंप प्रशासन की नई शुल्क योजना के बाद दोनों देशों के बीच कारोबारी जंग अगले स्तर पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता लिंडसे वालटर्स ने अगले शुल्क की घोषणा को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


वालटर्स के मुताबिक, ट्रंप स्पष्ट हैं कि अमेरिकी प्रशासन चीन के व्यापार के गलत तरीकों को रोकने के लिए उसके उत्पादों पर कड़े आयात शुल्क लगाएगा। चीन से बार-बार आग्रह किया जाता रहा है कि वह अमेरिका के साथ लंबे समय से चल रहे इस मुद्दे का समाधान निकालने की पहल करे। चीन के विदेश मंत्रालय ने भी बृहस्पतिवार को अमेरिका के साथ इस मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमति जता दी। पिछली बार 22 अगस्त को दोनों देशों के राजनयिक इस मुद्दे पर मिले थे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें