राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स अवैध शरणार्थियों, खुली दक्षिणी सीमा और वहां से होने वाले अपराध को बढ़ावा देने चाहते हैं। मादक पदार्थ, मानव तस्करी, अमेरिका में अवैध तरीके से घुस रहे अपराधियों को रोकने की जरूरत है। वह दीवार बनाने में डेमोक्रेट सांसदों के बाधा डालने पर भी जमकर बरसे।
राष्ट्रपति ने सरकार को बंधक बनाया
विरोधियों ने ट्रंप पर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए अवैध शरणार्थियों से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगया। वरिष्ठ डेमोक्रेट सीनेटर ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने दीवार बनाने के लिए 5 अरब डॉलर की बेहूदा मांग को लेकर हमारी सरकार को बंधक बना लिया है। यह दीवार बेकार और अप्रभावी साबित होगी।