फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने पीएम मोदी को बताया सबसे अच्छा दोस्त

Fri, 11 Aug 2017 12:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत की अच्छा संबंध साझा कर रहा है। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता हीथर नौरट ने यह बात भारत और अमेरिका के संबंधों के बारे में बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे संबंध बहुत ही अच्छे हैं और उनका यहां रहना हमे अच्छा लगता है। 
विज्ञापन


बता दें कि अपने अमेरिकी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका को भारत दौरे पर आमंत्रित किया था। इवांका के भारत दौरे की पुष्टि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर की थी। 

गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (जीईसी) 2017 में  इवांका ट्रंप की भारत यात्रा का हम इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इवांका इस साल हैदराबाद में होने वाले ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (जीईसी) में अमेरिका का नेतृत्व करेगी। यह समिट 28 से 30 नवंबर तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें