फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- आतंकी संगठनों पर नजरिया बदलें और कार्रवाई करें

Thu, 07 Sep 2017 06:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
doland trump
विज्ञापन
आतंकी संगठनों पर कार्रवाई न करने पर अमेरिका ने पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। बुधवार को अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान को इस बात पर अपने नजरिये को बदलना चाहिए कि आतंकी संगठन उसकी जमीन का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: अफगानिस्तान में अमेरिका करेगा 3500 सैनिकों की तैनाती

उसे आतंकियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। स्टेट डिपार्टमेेंट के प्रवक्ता ने ब्रिक्स के उस बयान पर बात की जिसमें कहा गया था कि लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठन पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे हैं और क्षेत्र के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान सरकार अपने यहां से ऑपरेट हो रहे जैश और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करे। 

पढ़ें: पाक का कबूलनामा- लश्कर और जैश कर रहे हमारी जमीन का इस्तेमाल

ऐसा पहली बार हुआ है जब ब्रिक्स समिट में पाकिस्तान को पाक आधारित आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। चीन ने भी आतंकवाद पर पाकिस्तान को प्रभावी कार्रवाई करने की सलाह दी थी। वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक समाचार चैनल से कहा है कि ब्रिक्स में चीन ने आतंकवादी समूहों के बारे में जो चिंता जताई उसे आधिकारिक बयान के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें