अमेरिकी नौसेना ने सिंगापुर में एक टैंकर से घातक टक्कर में शामिल अपने दो शीर्ष कमांडरों को बर्खास्त कर दिया है। 21 अगस्तर को लक्षित मिसाइल विध्वंसक यूएसएस जॉन एस मैक्केन सिंगापुर जाने के दौरान तेल टैंकर से टकरा गया था।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में 10 नाविक की मौत और पांच अन्य घायल हो गए थे। यूएस सातवीं फ्लीट ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, ‘यूएसएस जॉन एस. मैक्केन के कमांडिंग ऑफिसर एलफ्रेडो जे. सांचेज और कार्यकारी अधिकारी जेसी एल. सांचेज को उनकी सेवाओं से मुक्त किया जाता है।’ इसमें कहा गया, ‘दोनों को विश्वास खोने के कारण कार्यमुक्त किया जा रहा है।’