फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी को अमेरिका का सलाम

Fri, 23 Feb 2018 10:42 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
Avni Chaturvedi, Indian Airforce
विज्ञापन

अमेरिकी सांसद मार्था एमसीसैली ने युद्धक विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी को बधाई दी है। सांसद बनने से पहले मार्था 26 साल तक अमेरिकी वायु सेना को सेवाएं दी थीं और 2010 में कर्नल पद से रिटायर हुई थीं। 

विज्ञापन


वह युद्ध विमान उड़ाने वाली पहली अमेरिकी पायलट रही हैं। उन्होंने 1995 में इराक में युद्ध विमान उड़ाया था। इसके बाद मार्थो ने युद्ध के दौरान करीब 100 घंटे तक उड़ान भरी। वहीं अवली ने सोमवार को भारतीय वायुसेना के जामनगर बेस ने मिग-21 विमान उड़ाया था। 

अवनि ने इसके लिए गुजरात के जामनगर एयरबेस से उड़ान भरी और पहली बार में इसे पूरा किया। इस तरह से अवनि फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट बन गईं और इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


एक फाइटर पायलट युद्ध की स्थिति में अवनि सुखोई जैसे विमान भी उड़ा सकती हैं। साल 2016 में अवनि के साथ-साथ भावना कांत और मोहना सिंह को इस काम के लिए चुना गया था। 

बीते एक साल तक तीनों को फाइटर पायलट की ट्रेनिंग दी गई। बता दें कि इसके पहले 2016 के पहले भारतीय वासुसेना में महिलाओं को फाइटर प्लेन चलाने की अनुमति नहीं थी। मगर अनुमति मिलने के दो साल बाद ही अवनी ने पहली महिला फाइटर प्लेन पायलट बनने का तमगा अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें