फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के सबसे बड़े बांध के टूटने का खतरा, 2 लाख लोगों को हटाया गया

Tue, 14 Feb 2017 07:23 AM IST
एजेंसी/ ओरोविले
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
उत्तरी कैलिफोर्निया में लगातार कई सप्ताह से हो रही भारी बारिश के कारण अमेरिका के सबसे बड़े बांध के टूटने का खतरा पैदा हो गया है। इस कारण इलाके से दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। भारी बारिश के कारण 770 फूट ऊंचे इस बांध में क्षमता से अधिक पानी भर गया था। 
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल बांध को कोई खतरा नहीं है लेकिन बांध से अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाले आपात रास्ते ‘स्पिलवे’ से खतरा बढ़ गया है। 

पिछले सप्ताह बांध के मुख्य ‘स्पिलवे’ में एक बड़ा सुराग किया गया था, लेकिन यह बढ़ने लगा और इससे बांध के आसपास के इलाके के पानी में डूबने की आशंका पैदा हो गई है। जन संसाधन विभाग मुख्य स्पिलवे से प्रति सेकेंड एक लाख घन फूट पानी जारी कर रहा है। इससे मुख्य बांध में पानी का दबाव कम हो गया लेकिन इससे आसपास के इलाके के डूबने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें