बॉन्ड सीरीज की फिल्मों में बॉन्ड दर्जनों लोगों को मारने के ठीक एक मिनट बाद फ्रेंच स्टाईल में किस करते दिखते हैं। बदले हुए तरीके में वैसे ही स्टाइल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की है। फिल्मों में बॉन्ड ब्रिटेन को बचाता है और असल दुनिया में ट्रंप अपने फैसलों से कमजोर मुल्कों को दहशत में डाल रहे होते हैं।
ये भी पढ़ें- चीनी राष्ट्रपति के साथ केक खाते हुए दिया सीरिया पर मिसाइल दागने का आदेशः ट्रंप
अमेरिका का यह राष्ट्रपति केक खाते-खाते उसके टेस्ट को महसूस करते हुए किसी देश पर मिसाइल गिराने का आदेश दे देता हैं। उन मिसाइलों से जिससे हजारों जिंदगी तुरंत और लाखों परिवार सालों के लिए तबाह होने होते हैं। यह राष्ट्रपति की कूलनेस है जिसके लिए नरसंहार का फैसला एसी की कूलिंग बढ़ा देने जैसा आसान फैसला होता है।
ट्रंप अमेरिका के वह पहले राष्ट्रपति हैं जिनकी जीत को अमेरिका भी नहीं पचा पाया था। ट्रंप शपथ नहीं ले पाये थे और उनका विरोध करने के लिए लाखों लोग सड़कों पर थे। ये ट्रंप के बयानों का ही नतीजा था कि शपथ ग्रहण के पहले ही वह बहुत बड़े वर्ग के लिए विलेन थे, ये अलग बात है कि उससे ज्यादा के लिए वह हीरो थे।
ये भी पढ़ें- ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में बढ़े भारतीयों पर हमले, जानिए कब-कब हुई घटनाएं
एक इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने सीरिया पर मिसाइल बरसाने का आदेश तब दिया था जब वह चीनी राष्ट्रपति के साथ केक को एंज्वाय कर रहे थे। वह चाकलेट केक था। ट्रंप बताते हैं कि केक खाते-खाते उन्होंने अपनी सेना को सीरिया पर हमला करने का आदेश दिया था।