फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज अमेरिका ने क्यूबा के राजनयिकों को दिया देश छोड़ने का आदेश

Wed, 04 Oct 2017 03:24 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका ने क्यूबा के 15 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। अमेरिका का कहना है कि क्यूबा की सरकार हवाना में अमेरिकी राजनयिकों पर हो रहे रहस्मयी हमलों को रोकने में नाकाम रही है। क्यूबा के राजनयिकों को सात दिन के अंदर अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया है। इससे पहले अमेरिका ने क्यूबा स्थित अपने दूतावास से 60 फीसद कर्मचारियों को वापस बुला लिया था।
विज्ञापन


सेहत से जुड़ी समस्याएं
अमेरिकी दूतावास के 20 से ज्यादा राजनयिकों ने सेहत से जुड़ी समस्या की शिकायत की थी। कर्मचारियों ने कई तरह के मस्तिष्क आघात की शिकायत की। उनका कहना है कि वे सुन नहीं पा रहे हैं, उन्हें चक्कर आ रहे है और मितली से भी पीड़ित हैं। इसी तरह की दिक्कतों का सामना दो कनाडाई नागरिकों को भी करना पड़ा है। 

सूत्रों का कहना है कि अमरीकी नागरिकों को क्यूबा नहीं जाने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि होटलों में और हमले हो सकते हैं। हालांकि क्यूबा ने इस तरह के किसी भी हमले से इनकार किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलर्सन ने भी कहा था कि हवाना (क्यूबा) में अमेरिकी दूतावास बंद करने के फैसले पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा का सवाल

डोनाल्ड ट्रंप
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिका ने उन कमर्चारियों को क्यूबा छोड़ने के लिए कहा है जिनका रहना बहुत जरूरी नहीं है। इन अधिकारियों ने यह भी बताया है कि अमेरिका क्यूबा में वीजा जारी करने की प्रक्रिया को भी अनिश्चित काल के लिए बंद करने जा रहा है। और यह तब तक जारी रहेगा जब तक क्यूबा पूरी तरह से आश्वस्त न कर दे कि अमेरिकी नागरिक वहां सुरक्षित हैं।

इसकी जांच में एफबीआई, कनाडाई पुलिस और क्यूबा की एजेंसियां लगी हुई हैं फिर भी कुछ निकलकर सामने नहीं आया कि 2016 के आखिर में शुरू हुए ये हमले कैसे हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने सुरक्षा को लेकर अमेरिका को आश्वस्त किया है और कहा है कि इन हमलों में उनके देश का हाथ नहीं है।

दशकों से तनावपूर्ण संबंध के बाद अमेरिका ने क्यूबा में 2015 में दूतावास फिर से खोला था। 1928 में काल्विन कुलेज के क्यूबा दौरे के बाद 2016 में बराक ओबामा क्यूबा जाने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे। जून में राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यूबा को लेकर ओबामा की नीतियों में आंशिक रूप से परिवर्तन किया था। हालांकि उन्होंने हवाना में अमेरिकी दूतावास बंद नहीं करने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें