पाकिस्तान अपने क्षेत्र में आतंकवाद को खत्म करने के लिए जो कदम उठा रहा है उससे अमेरिका खुश नहीं है। ट्रंप प्रशासन के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि साउथ एशिया प्लान के तहत पाकिस्तान द्वारा तालिबान और हक्कानी नेटवर्क को खत्म करने के लिए जो कदम उठाए हैं वह काफी नहीं हैं और उन्हें और काम कार्य करना होगा।
मुंबई आतंकी हमले के जिम्मेदार हाफिज सईद को रिहा करने वाली बात पर अधिकारी ने कहा कि यह एक कदम और पीछे जाने जैसा है।
भारत और ईरान की दोस्ती से बढ़ी पाकिस्तान की चिंता
अधिकारी ने उस कोलमेन परिवार का भी जिक्र किया जिसे अक्टूबर में हक्कानी नेटवर्क की कैद से छह साल बाद बाहर निकाला जा सका। उन्होंने कहा कि कोलमेन परिवार को छह साल बाद छुड़ा पाना दिखाता है कि पाकिस्तान अपने क्षेत्र में आतंकवाद को खत्म करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा।
यूएस का मानना है कि उनके कूटनीतिक दबाव और इंटेलिजेंस एजेंसी की मदद से कोलमेन परिवार को छुड़ाया जा सका था। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका अभी इंतजार में है कि पाकिस्तान कब तालिबान और हक्कानी नेटवर्क का खात्मा करेगा। ट्रंप प्रशासन मानता है कि साउथ एशिया स्ट्रेटजी के तहत पाकिस्तान ने जो वादे किए थे वे पूरे नहीं किए।