फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 10 हजार डॉलर में बिक सकती है गांधीजी की पुरानी तस्वीर, अमेरिका में हो रही नीलामी

Mon, 26 Feb 2018 09:31 PM IST
  एजेंसी, बोस्टन
विज्ञापन
महात्मा गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

महात्मा गांधी की हस्ताक्षर वाली एक पुरानी और विशिष्ठ तस्वीर के नीलामी में 10 हजार डॉलर में बिकने का अनुमान है। यह नीलामी अमेरिका में हो रही है। इस तस्वीर में वह मदन मोहन मालवीय के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस तस्वीर पर फाउंटेन पेन से बतौर हस्ताक्षर ‘एम. के. गांधी’ लिखा हुआ है। यह दुर्लभ तस्वीर सितंबर 1931 में भारत के गोलमेज सम्मेलन के दूसरे सत्र में ली गई थी। यह सम्मेलन लंदन में हुआ था। तस्वीर के पीछे ग्रेट ब्रिटेन के एसोसिएटेड प्रेस के कॉपीराइट संबंधी दो स्टांप लगे हुए हैं। तस्वीर पर संग्रहकर्ता की स्याही से तिथि और मालवीय की पहचान अंकित है।

अमेरिका के आर. आर. ऑक्शन्स ने बताया है कि यह तस्वीर उस समय की है जब गांधी दाहिने हाथ के अंगूठे के दर्द से पीड़ित थे। तस्वीर की नीलामी सात मार्च को खत्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें