फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने फिर दिया पाकिस्तान को बैन करने का संकेत

Wed, 01 Feb 2017 10:47 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने एक बार फिर संकेत दिया है कि प्रतिबंधित मुस्लिम देशों की सूची में पाकिस्तान को भी शामिल किया जा सकता है। एक कार्यक्रम में इस सूची में पाकिस्तान को शामिल नहीं करने को लेकर पूछे गए सवाल पर व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी सीन स्पाइस ने कहा कि संभवत: हम ऐसा करेंगे।  इससे पहले व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रेइंस प्रीबस ने भी कहा था कि पाकिस्तान के नाम पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ताजा बयान में प्रेस सेक्रेटरी ने संकेत दिया कि पाकिस्तान को इस सूची में शामिल करने की काफी संभावना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध की शुरुआत हमने सात देशों से की है, जिनकी पहचान पहले की गई थी। इनके नामों पर 90 दिनों तक समीक्षा करने के बाद फैसला किया गया। इन 90 दिनों की समीक्षा में हमने कई अन्य देशों की पहचान की है और फैसला लेने में कुछ समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन की पहली प्राथमिकता 32 करोड़ से अधिक अमेरिकियों की सुरक्षा है। 

उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि इस फैसले से कई लोग सहमत नहीं हैं लेकिन यह हमारा राष्ट्र है, हमारा देश है। हमारी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता हमारी जनता है। उन्होंने कहा कि अगर लोग इस देश में घूमने या पढ़ने आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। हम हमेशा से स्वागत करने वाले देश रहे हैं, लेकिन दरवाजा खुला रखने के विचार का मतलब यह नहीं है कि कोई जबर्दस्ती आए। 
विज्ञापन


सात मुस्लिम देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने वाले कार्यकारी आदेश पर राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को इस सूची में क्यों नहीं रखा गया। इराक, सीरिया, सूडान, ईरान, सोमालिया, लीबिया और यमन के नागरिकों पर रोक लगाई गई है। व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों से लगातार पूछा जा रहा है कि आखिर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और सऊदी अरब को इसमें क्यों नहीं शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें