फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलेरी ने रचा इतिहास, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी हासिल करने वाली पहली महिला बनीं

Wed, 27 Jul 2016 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : getty images
विज्ञापन
अमेरिका ने पहली बार किसी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने हिलेरी क्लिंटन को अपनी पार्टी की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


फिलाडेल्फिया में हो रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें अपना आधिकारिक उम्मीदवार तय किया गया। राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के डॉनल्ट ट्रंप से होगा।

आपको बता दें कि हिलेरी पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं।
विज्ञापन

पहले हिलेरी का हुआ था विरोध

- फोटो : Reuters
दूसरी ओर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नामित होने के बाद हिलेरी ने पार्टी के वर्जीनिया से सीनेटर टिम केन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

क्लिंटन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नाम की घोषणा अपने ट्वीट के जरिए की।

आपको बता दें कि सम्मेलन में क्लिंटन की दावेदारी का भी विरोध किया गया था। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हिलेरी का बर्नी सैंडर्स पहले कड़ा विरोध कर रहे थे।

राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद वरमोंट के गवर्नर बर्नी सैंडर्स ने क्लिंटन से अपनी महीनों पुरानी कटुता को भुला दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें