अमेरिका ने पहली बार किसी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने हिलेरी क्लिंटन को अपनी पार्टी की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।
फिलाडेल्फिया में हो रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें अपना आधिकारिक उम्मीदवार तय किया गया। राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के डॉनल्ट ट्रंप से होगा।
आपको बता दें कि हिलेरी पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं।