फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: स्कूली हमले में मासूम बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौत, अंधाधुंध गोलियां बरसाने वाला गिरफ्तार

Sat, 19 May 2018 04:51 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के टेक्सास राज्य में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह एक स्कूल में गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत की खबर है। जिसमें मरने वाले ज्यादातर बच्चे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सेंटा फे इलाके में स्थित सांटा फे हाई स्कूल में हुई इस गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हमलावर स्कूल का ही कोई छात्र हो सकता है। वहीं पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है और माना जा रहा है कि यह भी एक छात्र हो सकता है।



बताया जा रहा है कि स्कूल में यह हमला सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ। हमले के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। बता दें कि अमेरिका में पिछले कई दिनों में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं। इस साल अलग-अलग जगहों पर हुई 22 घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें