फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकाः मोदी के मुरीद डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'अबकी बार ट्रंप सरकार'

Wed, 26 Oct 2016 06:49 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में जुट गए है। ट्रंप ने मतदाताओं को रिझाने के लिए नया तरीका निकाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी द्वारा 2014 के चुनावी नारे की तर्ज पर नया नारा ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ दिया है। 
विज्ञापन


ट्रंप एक विज्ञापन में  ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’ कह रहे हैं। इसके बाद लिखकर आता है, अमेरिका के लिए महान, भारत-अमेरिका  के रिश्ते के लिए महान।’ इस एड के पीछे ‘रिपब्लिकन हिंदू कोअलिशन’ नाम के समूह का हाथ है। 

इसी समूह ने सप्ताह भर पहले न्यू जर्सी में ट्रंप की बैठक आयोजित की थी। इस एड में दर्शकों को शुरुआत में ‘हैप्पी दिवाली’ की बधाई दी गई है। इसके बाद ट्रंप का भाषण है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वह हिंदुओं और भारत को प्यार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने मोदी स्टाइल प्रचार का लिया सहारा

- फोटो : BBC
इससे पहले एक चुनावी रैली में ट्रंप ने पीएम मोदी की प्रशंसा की थी और कहा, ‘मैं पीएम मोदी के साथ काम करने की दिशा में सोच रहा हूं। मोदी देश की अर्थव्यवस्था और ब्यूरोक्रेसी में सुधार की दिशा में ऊर्जावान तरीके से काम कर रहे हैं। मैं उनकी तारीफ करता हूं।’ 

इससे पहले ब्रिटेन में पीएम डेविड कैमरन ने भारतीय प्रधानमंत्री के प्रचार अभियान की नकल की थी। पिछले साल डेविड कैमरन ने यूके में भारतीय समुदाय के लोगों को लुभाने के लिए ‘फिर एक बार, कैमरन सरकार’ का नारा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें