ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रहता है तो अमेरिका अपने तरीके से इस लक्ष्य को पूरा करेगा।
नोर्ट ने आगे कहा 'हमने कई बार पाकिस्तान को आतंक के पनाहगाहों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है ऐसे में उनको अपनी सीमा में मौजूद आतंक को खत्म करना चाहिए।'
पढ़ें- पाक के बचाव में आया चीन, बोला- आतंकवाद का मुकाबला करने में सबसे आगे पाकिस्तान
इससे पहले पाकिस्तान पहुंचने पर अमेरिकी रक्षामंत्री रैक्स टिलरसन ने अपना तल्ख रवैया बरकरार रखते हुए पाक को उसी की जमीन पर नसीहत और चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी धरती पर सिर उठा रहे आतंकवाद का जड़ से खात्मा करे।