अमेरिका ने आर्थिक जासूसी के आधार पर एक चीनी सख्स को गिरफ्तार किया है। चीन के स्टेट सुरक्षा मंत्रालय के अधिकारी यांजुन शू उर्फ कु हुई उर्फ झांग हुई को मंगलवार को अमेरिका लाया गया था। इसके बाद अमेरिका न्याय विभाग ने उनके सभी आरोपों को सार्वजनिक कर दिया।
अमेरिका ने चीनी जासूस पर कई अमेरिकी विमानन और एरोस्पेस कंपनियों से व्यापार रहस्य चोरी करने का आरोप लगाया है। बता दें कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन जांच के बाद चीनी ऑपरेटर यांजुन जू को अप्रैल में बेल्जियम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद बेल्जियम ने जासूस को अमेरिका को सौंप दिया दिया।