अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अवनीश कृष्णमूर्ति नाम के एक इंवेस्टमेंट बैंकिंग के उपाध्यक्ष और रिस्क मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट पर गोपनीय सूचनाएं लीक करके करीब 48 हजार अमेरिकी डॉलर कमाने का आरोप लगा है।
ये भी पढ़ें- पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ दायर किए 67 मुकदमे, सुप्रीम कोर्ट हैरान
कृष्णमूर्ति पर आरोप है कि उन्होंने एक टेक्नोलॉजी कंपनी की गोपनीय सूचनाएं एक प्राईवेट इक्विटी फर्म को दीं। अगर उनपर ये आरोप साबित हो जाता है तो उन्हें 20 साल की सजा और 5 लाख डॉलर जुर्माने के तौर पर देना पड़ सकता है।
अमेरिका के सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन के अनुसार आरोपी को ये पता था कि 'गोल्डन गेट' विज्ञापन प्रौद्योगिकी कंपनी 'न्यूस्टार इंक' के अधिग्रहण की योजना बना रहा है, फिर भी उसने गोपनीय जानकारियों को साझा किया। इस बाबत कृष्णमूर्ति को मंगलवार को मैनहट्टन के फेडरल कोर्ट के सामने पेश किया गया था।
ये भी पढ़ें- कैसे की गई अमेरिका में भारतीय युवक विक्रम जरयाल की हत्या, जानिए
अवनीश कृष्णमूर्ति के लिंकडन प्रोफाइल के अनुसार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक से 1993 में स्नातक हुए। इसके बाद 2011 में उन्होंने कार्नेज मेलन यूनिवर्सिटी के टेपर स्कूल और बिजनेस से एमबीए किया। अभी वो नोमुरा सिक्योरिटीज में मार्केट रिस्क मैनेजर के बतौर काम करते हैं। इससे पहले वह 2007-2011 में मॉर्गन स्टेनले में उपाध्यक्ष थे।