फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में मेयर पद के सिख उम्मीदवार को बताया गया आतंकी

Sun, 05 Nov 2017 06:09 PM IST
एजेंसी/ न्यूयार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के न्यूजर्सी में मेयर पद के चुनाव में उठे एक सिख उम्मीदवार को आतंकवादी करार देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब चुनाव को कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 
विज्ञापन


होबोकेन के मेयर चुनाव में पहली बार कोई सिख उम्मीदवार खड़ा हुआ है। न्यूयार्क डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, सिख उम्मीदवार रविंदर भल्ला पर निशाना साधते हुए बीते शुक्रवार देर रात कार के शीशों पर ये पोस्टर लगाए गए। पोस्टर पर लिखा गया था, ‘अपने शहर में आतंकवाद को हावी मत होने दीजिए।’

पढ़ें- कनाडा में भारतीय मूल का सिख बना न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रमुख नेता    

इस घटना पर भल्ला ने कहा, ‘हम होबोकेन में नफरत को नहीं जीतने देंगे। मैं इस मौके पर एक-दूसरे और अपने बच्चों को विविध समुदाय में रहने के उस मूल्य के बारे में बताना चाहता हूं जहां हमारी परख अपने चरित्र से होती है, न कि रंग या पूजा पद्धति से।’
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि ये पोस्टर उन पोस्टकार्ड का संशोधित स्वरूप लगते हैं, जो मेयर पद के एक अन्य उम्मीदवार माइक डीफ्यूसको की ओर से लोगों को भेजे गए थे। 

दरअसल, पहले के पोस्टकार्ड में भल्ला को हितों के टकराव के मामले का आरोपी बताया गया था। सिख उम्मीदवार को आतंकवादी बताने के इस कदम की सीनेटर कोरी बूकर समेत तमाम लोगों ने निंदा की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें