फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने उत्तर कोरिया भेजे 3 विशाल विमानवाहक पोत

Fri, 10 Nov 2017 04:49 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
Kim Jong un- Donald Trump
विज्ञापन
अमेरिका ने दुनिया के तीन सबसे बड़े विमानवाहक पोत एक साथ समुद्री ड्रिल के लिए उत्तर कोरिया के समंदर की ओर भेज दिए हैं। दस साल बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि एफ-35 और एफ-18 से लैस ये युद्धक पोत एक साथ समंदर में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:  पाकिस्तान के बिना आतंकवाद का सफाया नामुमकिन: अमेरिकी सांसद

अमेरिकी नौसेना का यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन पर हमलावर रुख अख्तियार किया था। अमेरिका के सातवें बेड़े ने घोषणा की है कि चार दिनों का यह युद्धाभ्यास शनिवार से शुरू होगा। 

पढ़ें: अमेरिका ने क्यूबा के लिए नए यात्रा प्रतिबंध लगाए

हालांकि अमेरिकी नौसेना ने यह विस्तृत जानकारी नहीं दी है कि ये पोत कहां गश्त करेंगे। पर बुधवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने संसद में कहा था कि अमेरिका युद्धक विमान से लैस तीन विमान वाहक पोत कोरिया प्रायद्वीप में भेज रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें