अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के खिलाफ एकबार फिर सख्त रवैया अख्तियार किया है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया अब पूरी दुनिया के लिए लिए खतरा बन गया है और सभी देशों को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सियोल में दक्षिण कोरियाई समकक्ष मून जॉए-इन से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरियाई खतरे से निपटने के लिए काफी प्रगति कर रहा है।
पढ़ें- 'जमीनी हमले से ही तबाह किए जा सकते हैं उत्तर कोरिया के परमाणु ठिकाने'
उन्होंने पूर्व की बात दोहराते हुए कहा कि वह उत्तर कोरिया को पूर्ण परमाणु शक्ति बनने से रोकने के लिए अमेरिकी सेना का पूरी तरह से इस्तेमाल करने के लिए तैयार थे। फिलहाल, उत्तर कोरिया के लिए समझदारी होगी कि वह समझौते की ओर कदम बढ़ाए। ऐसा किया जाना पूरी दुनिया और उत्तर कोरियाई लोगों, दोनों के लिए ही बेहतर होगा।